जरुरी जानकारी | भारत से यूरोपीय संघ को इस्पात निर्यात पर पड़ेगा कार्बन कर का असरः रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूरोपीय संघ में अक्टूबर से कार्बन सीमा समायोजन प्रणाली (सीबीएएम) लागू होने से भारत का यूरोपीय देशों को होने वाला इस्पात निर्यात प्रभावित हो सकता है। बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई।

नयी दिल्ली, 22 जून यूरोपीय संघ में अक्टूबर से कार्बन सीमा समायोजन प्रणाली (सीबीएएम) लागू होने से भारत का यूरोपीय देशों को होने वाला इस्पात निर्यात प्रभावित हो सकता है। बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई।

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने इस रिपोर्ट में कहा कि सीबीएएम के तहत यूरोपीय संघ को निर्यात किए जाने वाले कुछ उत्पादों पर कार्बन कर लागू होने से भारत का इस्पात निर्यात प्रभावित होने लगेगा। यह असर कैलेंडर वर्ष 2026 से लेकर 2034 के दौरान देखने को मिलेगा।

इक्रा रेटिंग्स ने कहा कि यूरोपीय संघ दुनिया में इस्पात खपत के मामले में दूसरे स्थान पर है। भारत से इस समूह को निर्यात किया जाने वाला 15-40 प्रतिशत इस्पात कार्बन कर लगाने से प्रभावित हो सकता है। इस्पात उत्पादन में कार्बन उत्सर्जन घटाने में नाकाम रहने पर यूरोपीय बाजार में लाभ कम हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत हर साल यूरोप को 50 लाख टन तक तैयार इ्स्पात का निर्यात करता है।

इक्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयंत रॉय ने कहा, "यूरोप ऐतिहासिक रूप से भारतीय इस्पात मिलों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्यात गंतव्य रहा है और हमारे कुल इस्पात निर्यात में इसकी हिस्सेदारी 15-40 प्रतिशत तक रही है। लेकिन भारतीय इस्पात कारखानों का कार्बन उत्सर्जन अन्य देशों के प्रतिस्पर्द्धियों के मुकाबले अधिक है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान