एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कार ने चार राहगीरों को रौंदा, दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वंशीबाजार ग्राम के समीप चार राहगीरों को एक तेज गति कार ने रौंद दिया, जिससे इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | कार ने चार राहगीरों को रौंदा, दो की मौत

बलिया(उत्तर प्रदेश), 20 अगस्त उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वंशीबाजार ग्राम के समीप चार राहगीरों को एक तेज गति कार ने रौंद दिया, जिससे इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वंशीबाजार ग्राम के निकट शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित कार ने चार राहगीरों को रौंद दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में चंद्रभान सिंह (60), मदन सिंह (51), प्रेमशंकर (53) एवं अखिलेश शर्मा (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चंद्रभान सिंह (60) और मदन सिंह (51) की मौत हो गई।

सिकंदरपुर के थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और विधिक कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2022 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).