एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कार ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी, महिला यात्री पर हमले के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के कलिना इलाके में 21 वर्षीय युवक और उसकी महिला मित्र को एक महिला यात्री की कथित रूप से पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | कार ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी, महिला यात्री पर हमले के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई, 21 फरवरी मुंबई के कलिना इलाके में 21 वर्षीय युवक और उसकी महिला मित्र को एक महिला यात्री की कथित रूप से पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि युवा जोड़े की कार ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी थी, जिसमें महिला का परिवार सवार था।

घटना शनिवार रात की है, जब दोनों आरोपी आकाश चौधरी और उसकी दोस्त सुचित्रा नाइक अपनी कार से कलिना की ओर जा रहे थे।

वकोला थाने के अधिकारी ने बताया कि कलिना चौक के पास कार ने यात्रियों से भरे ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें पीड़िता और उसके परिवार के सदस्य सवार थे।

उन्होंने बताया कि कहासुनी के बीच दोनों आरोपियों ने सड़क पर ही महिला और उसके परिजन पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि चौधरी और नाइक को थाने ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसमें आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2022 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).