Dehradun Hit and Run Case: देहरादून ‘हिट एंड रन’ मामले में शामिल कार पुलिस ने बरामद की
देहरादून पुलिस ने राजपुरा रोड क्षेत्र में बुधवार रात हुए ‘हिट एंड रन’ मामले में शामिल मर्सिडीज कार को बरामद कर लिया है. इस घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई थी. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
देहरादून, 13 मार्च : देहरादून पुलिस ने राजपुरा रोड क्षेत्र में बुधवार रात हुए ‘हिट एंड रन’ मामले में शामिल मर्सिडीज कार को बरामद कर लिया है. इस घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई थी. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि रातभर चली सघन तलाशी एवं जांच अभियान के दौरान यहां सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक खाली प्लॉट से दुर्घटना में प्रयुक्त हुई चंडीगढ़ के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली मर्सिडीज कार को बरामद कर लिया गया . उत्तरांचल हॉस्पिटल के पास हुए इस हादसे के बाद मौके से कार लेकर फरार हो गए चालक की भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है .
पुलिस ने बताया कि कार के दिल्ली से खरीदे जाने की जानकारी मिलने के बाद रात में ही पुलिस की एक टीम को दिल्ली भेजकर विस्तृत सूचना जुटाई गयी जबकि एक अन्य पुलिस टीम ने चंडीगढ़ पहुंचकर वाहन मालिक के संबंध में जानकारी ली . पुलिस ने कहा कि वाहन के मालिक के बारे में पूरी जानकारी मिल चुकी है . तेज गति से चलाई जा रही कार ने पैदल जा रहे चार मजदूरों को जबरदस्त टक्कर मार दी थी जिससे वे उछल कर काफी दूर गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. कार ने पास में ही एक स्कूटी को भी टक्कर मारी जिससे उस पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए . यह भी पढ़ें : उप्र : संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में 46 साल बाद कड़ी सुरक्षा के बीच होली मनाई गई
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के बाबा बाजार के रहने वाले मंशाराम (30) और रंजीत (35), बाराबंकी के जगजीतपुर के रहने वाले बलकरण (40) और फैजाबाद निवासी दुर्गेश के रूप में हुई है . सभी मृतक शिवम नाम के एक ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे और काठबंगला नदी क्षेत्र में रह रहे थे . स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों--धनीराम और मोहम्मद शाकिब के पैर में चोट लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है .
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

