एजेंसी न्यूज

UP: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार- कांस्टेबल समेत चार लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर क्षेत्र में सोमवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराने से एक पुलिस कांस्टेबल समेत चार लोगों की मौत हो गई।

UP: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार- कांस्टेबल समेत चार लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 26 सितंबर : मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर क्षेत्र में सोमवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराने से एक पुलिस कांस्टेबल समेत चार लोगों की मौत हो गई.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेरठ से हरिद्वार जा रहे लोगों से भरी एक कार मंसूरपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में मेरठ में तैनात कांस्टेबल कुलदीप मिश्रा (30) तथा तीन अन्य लोगों मनीष (26) अमन गौतम (25) तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : व्यक्ति पर हमला करने वाले केएसआरसीटी के कर्मचारी जहां भी छिपे हों, उन्हें पकड़ लिया जाएगा: परिवहन मंत्री

सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2022 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).