देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली में फुटपाथ पर खड़े तीन बच्चों को कार ने टक्कर मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में रविवार को एक स्कूल के पास कार चलाना सीख रहे व्यक्ति ने फुटपाथ पर खड़े तीन बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में रविवार को एक स्कूल के पास कार चलाना सीख रहे व्यक्ति ने फुटपाथ पर खड़े तीन बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब नौ बजे हुई। इसने कहा कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने कहा कि प्रताप नगर निवासी गजेंद्र (30) लीलावती स्कूल के पास अपने वाहन से नियंत्रण खो बैठा और फुटपाथ पर खड़े बच्चों को टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि तीनों बच्चे खतरे से बाहर हैं, जिनकी उम्र 10 वर्ष, छह और चार वर्ष है।

पुलिस के अनुसार, निजी ऋण वसूली एजेंट गजेंद्र के पास वाहन चलाने का लाइसेंस नहीं है और घटना के समय उसके साथ एक अन्य व्यक्ति करण (27) भी था।

उन्होंने कहा कि गजेंद्र, करण की मदद से कार चलाना सीख रहा था और वाहन करण के रिश्तेदार का था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें