देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर में मालगाड़ी की चपेट में आई कार, तीन लोगों की हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर में थाना दादरी क्षेत्र के गांव रूपवास के पास गोल चक्कर रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, चार मार्च गौतमबुद्ध नगर में थाना दादरी क्षेत्र के गांव रूपवास के पास गोल चक्कर रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार के तीन लोग जब रेल की पटरी को पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी ने कार में टक्कर मार दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 55 वर्षीय देशराज प्रधान पुत्र फूल सिंह निवासी विरौढा अपनी पत्नी व बच्चे के साथ कार में सवार होकर शनिवार की दोपहर को रूपबास गांव के पास गोल चक्कर रेलवे क्रॉसिंग पर रेल की पटरी को पार कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इसी बीच एनटीपीसी की तरफ से दादरी जा रही मालगाड़ी आ गई जिसने उनकी स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने कहा कि इस घटना में देशराज तथा उनकी पत्नी और 15 वर्ष का उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि तीनों की हालत गंभीर है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान