एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल के मंडी जिले में कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में बरोट-घटादानी लिंक रोड पर एक कार के खाई में गिर जाने से 15 वर्षीय किशोर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हिमाचल के मंडी जिले में कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

मंडी(हिप्र), 27 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश में बरोट-घटादानी लिंक रोड पर एक कार के खाई में गिर जाने से 15 वर्षीय किशोर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गंगा सिंह (27), सागर (15), करम सिंह (33), गुलाब सिंह (33) और राजेश कुमार (23) के रूप में हुई है। ये सभी मंडी जिले के पधर तहसील के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे बरोट-घटादानी लिंक रोड पर हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा।

स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह दुर्घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंडी जिले की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 और 281 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो जाने पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को तत्काल राहत के रूप में 25-25 हजार रुपये दिये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2024 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).