एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार को एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

मंडी, 15 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार को एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मंडी पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि कार थुनाग सब डिवीजन में चेत गांव में ढाली मोड़ पर खाई में गिर गई।

एसपी ने कहा कि कार में सवार लोग मंडी के शादमान थुनाग क्षेत्र के निवासी थे और वे एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। मृतकों की पहचान कमल किशोर और हेम राज के रूप में की गई है।

अधिकारी ने बताया कि दो अन्य व्यक्तियों लक्ष्मण और लीलामणि को घायल अवस्था में नेर चौक के श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पुलिस ने कहा कि हेम राज कार चला रहा था और वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण यह हादसा हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 10:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).