देश की खबरें | बागेश्वर में नदी में कार गिरी, चार की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार तड़के एक कार के नदी में गिरने से उसमें सवार दो सगे भाइयों समेत चारों व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी ।
देहरादून, 14 अप्रैल उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार तड़के एक कार के नदी में गिरने से उसमें सवार दो सगे भाइयों समेत चारों व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी ।
बागेश्वर कोतवाली थाने के अधिकारी कैलाश नेगी ने बताया कि हादसा रीमा-घरमघर मोटर मार्ग पर चिडाग के पास तड़के करीब चार बजे हुआ ।
उन्होंने बताया कि कार सड़क से फिसलकर करीब 250 मीटर नीचे नदी में जा गिरी जिससे सभी कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को नदी से निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
नेगी ने बताया कि मृतकों की पहचान कमल प्रसाद, नीरज कुमार, दीपक आर्य और कैलाश राम के रूप में हुई है। सभी की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। नीरज और दीपक भाई थे।
दुर्घटना का शिकार लोग वादूयदा रीमा और जुन्याल दोफाद गांवों के निवासी थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2024 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

