एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कार ने कई लोगों को कुचला, महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बुधवार को एक कार ने कई लोगों को कुचल दिया, जिससे 22-वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में कार ने कई लोगों को कुचला, महिला की मौत

नयी दिल्ली, 13 मार्च पूर्व दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बुधवार को एक कार ने कई लोगों को कुचल दिया, जिससे 22-वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब नौ बजे की है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी और चालक से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे में वाहन चला रहा था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि इस बात का पता लगाने के लिए चिकित्सीय जांच कराई जाएगी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्व गुप्ता ने बताया, ‘‘कुल सात घायल लोगों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से पांच महिलाएं और दो पुरुष हैं।’’

पुलिस के अनुसार, घायलों में से एक की मौत हो गयी, जिसकी पहचान गाजियाबाद की सीता देवी के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी पुलिस हिरासत में है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).