देश की खबरें | मेघालय के मंत्री के काफिले में शामिल कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के मंत्री जेम्स पी के संगमा के काफिले में शामिल एक कार रविवार को असम में उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब वह मणिपुर से शिलांग लौट रहे थे। इस दुर्घटना में मंत्री के चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नगांव/ शिलांग, 13 सितंबर मेघालय के मंत्री जेम्स पी के संगमा के काफिले में शामिल एक कार रविवार को असम में उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब वह मणिपुर से शिलांग लौट रहे थे। इस दुर्घटना में मंत्री के चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

शिलांग में एक अधिकारी ने बताया कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के भाई एवं मंत्री सुरक्षित घर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े | No NEET If Congress Comes to Power: पुडुचेरी के सीएम वी नारायणसामी ने कहा- केंद्र में कांग्रेस आई और राहुल गांधी पीएम बने तो हम रद्द कर देंगे NEET की परीक्षा.

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना नगांव जिले के नोनोई में सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब मंत्री के काफिले में शामिल एक कार राष्ट्रीय राजमार्ग 36 पर एक पेट्रोल डिपो के सामने खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

पुलिस ने बताया, ‘‘घायलों को तत्काल एक अस्पताल ले जाया गया।’’

यह भी पढ़े | Corona pandemic: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस का तंज, कहा- COVID-19 के खिलाफ BJP की “सुनियोजित” लड़ाई रोज के 1 लाख केस तक पहुंच गई.

शिलांग में पुलिस प्रवक्ता गैब्रियल लांगराई ने कहा, ‘‘फिलहाल दोनों क्षतिग्रस्त वाहन दुर्घटनास्थल से कानूनी प्रक्रिया के लिए नोनोई चौकी ले जाये गये हैं और राज्य के पुलिस अधिकारी जरूरी विधिक कार्रवाई के लिए असम के अपने समकक्षों के साथ सम्पर्क बनाये हुए हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि ऊर्जा मंत्री जेम्स पी के संगमा शनिवार को इंफाल हवाई अड्डे पर रैपिड एंटीजन जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे।

मेघालय के स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने पीटीआई- से कहा, ‘‘हमने उनकी कोविड-19 की स्थिति जानने के लिए आरटी-पीसीआर जांच के वास्ते उनके नमूने लिये हैं। वह वर्तमान में घर में पृथकवास में हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\