देश की खबरें | मप्र के शिवपुरी जिले में कार डिवाइडर से टकराई, चार की मौत और तीन घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
भोपाल/ गुना, 16 जनवरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को जिले के बदरवास कस्बे के बाईपास पर हुई।
बदरवास थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है हादसा कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ, लेकिन मामले में जांच की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी कार सवार सड़क के दूसरी ओर जा गिरे, उनमें से एक तो झाड़ियों जा गिरा।
उन्होंने बताया कि तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की शिवपुरी जिला अस्पताल में मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि घायलों का गुना के जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2024 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

