एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कार डिवाइडर से टकराई, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार सुबह एक कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

देश की खबरें | दिल्ली में कार डिवाइडर से टकराई, एक व्यक्ति की मौत

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर दिल्ली में रविवार सुबह एक कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान अंकित के रूप में हुई है और घायल आदित्य (35) तथा राजकुमार (35) का एम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रह रहा है।

उन्होंने कहा कि सुबह सात बजकर 40 मिनट पर वसंत कुंज दक्षिण थाने को महिपालपुर फ्लाईओवर के पास दुर्घटना होने के बारे में जानकारी मिली।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि थाना प्रभारी नीरज चौधरी जब अपने कर्मियों के साथ वहां पहुंचे तो उन्हें क्षतिग्रस्त कार मिली जिसके बाद उन्होंने कार सवार तीनों लोगों को बाहर निकाला।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) गौरव शर्मा ने बताया कि तीनों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां अंकित को मृत घोषित कर दिया गया और दो अन्य का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि घायलों के ठीक होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे और प्राथमिक जांच से पता चला है कि कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).