देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कार की टक्कर दो लोगों की मौत और एक घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर जिले के गोरखनाथ क्षेत्र में एक कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
गोरखपुर (उप्र), 11 मार्च गोरखपुर जिले के गोरखनाथ क्षेत्र में एक कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामनगर तिराहा के पास एक तेज रफ्तार कार ने तीन युवकों को पीछे से टक्कर मार दी।
ग्रोवर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मोइन (42) और अकील अहमद (38) को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल ताहिर का उपचार किया जा रहा है, उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।
उन्होंने बताया कि घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है जिसमें दिख रहा है कि टक्कर लगने से एक युवक करीब 100 फुट दूर जाकर गिरा।
एसएसपी ने बताया कि तीनों युवक गोरखनाथ क्षेत्र में स्थित जाहिदाबाद कॉलोनी के निवासी थे। रविवार रात वे खाना खाने के बाद टहलने निकले थे।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कार का चालक मौके से भाग गया, हालांकि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने सोमवार को एक शख्स को हिरासत में लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2024 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

