देश की खबरें | फतेहपुर में ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फतेहपुर जिले के हुसैनगंज क्षेत्र में सोमवार को लखनऊ-फतेहपुर राजमार्ग पर एक कार ओवरटेक करने के दौरान ट्रक से जा टकरा गई जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
फतेहपुर (उप्र), 31 जुलाई फतेहपुर जिले के हुसैनगंज क्षेत्र में सोमवार को लखनऊ-फतेहपुर राजमार्ग पर एक कार ओवरटेक करने के दौरान ट्रक से जा टकरा गई जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि कार सवार अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने बताया कि दयाशंकर यादव नामक व्यक्ति अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ अपने दामाद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव जा रहा था।
उन्होंने बताया कि रास्ते में लखनऊ-फतेहपुर राजमार्ग पर बेरागढ़ीवा गांव के पास दूसरी कार को ओवरटेक करते समय उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक समेत कार सवार सभी पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
मिश्र ने बताया कि मृतकों की पहचान दयाशंकर यादव (70), उसकी पत्नी विजयरानिया (55), गोरेलाल (60), सुदमिया (50) तथा प्रमोद यादव (40) के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2023 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

