एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर: एक कांवड़िये की मौत, दो जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के छपार क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक कांवड़िये की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर: एक कांवड़िये की मौत, दो जख्मी

मुजफ्फरनगर/एटा (उप्र), 13 जुलाई उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के छपार क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक कांवड़िये की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

इस बीच, एटा में एक अन्य सड़क हादसे में सात कांवड़िये घायल हो गए।

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बताया कि छपार थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर बधेरी चौक के पास एक मोटरसाइकिल से जा रहे तीन कांवड़ियों के वाहन को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

उसने बताया कि इस हादसे में अमित (35) नामक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठे अमन और अभिषेक घायल हो गये। वे गंगाजल लेने के लिये शाहजहांपुर जिले से हरिद्वार जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि हादसे में अमन और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गये।

उसने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

एटा से मिली रिपोर्ट के अनुसार, सकरौली थाना क्षेत्र के एटा-टूंडला मार्ग पर रविवार दोपहर राजस्थान में धौलपुर जिले के सागरपुर गांव से कांवड़ भरने जा रहे कांवड़ियों से भरा एक टेम्पो टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में वाहन में सवार सात कांवड़िये घायल हो गए।

उसने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस एवं उप जिलाधिकारी भावना विमल मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को चुरथरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद चार कांवड़ियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).