देश की खबरें | मप्र के सतना जिले में कार डिवाइडर से टकरायी, तीन की मौत एक घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक कार के एक सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने की घटना में दो बुजुर्ग भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। कार सवार लोग बिहार से मुंबई जा रहे थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
सतना, 21 जनवरी मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक कार के एक सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने की घटना में दो बुजुर्ग भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। कार सवार लोग बिहार से मुंबई जा रहे थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
सतना जिले की अमदरा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र पाठक ने शुक्रवार को बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर खमरिया गांव के पास बृहस्पतिवार की रात को इस हादसे में जमाल खान (68), उनके भाई रफी उल्लाह खान (62) और मुराद खान (23) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए सदाम खान (22) को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
पाठक ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि घटना में हताहत लोग बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले थे और निर्माण संबंधी काम में लगे हुआ थे और काम के लिए मुंबई जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर आगे जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2022 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

