एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कप्तान मसूद इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट के लिए स्पिनरों की एक और मददगार पिच चाहते हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नोमान अली और साजिद खान ने स्पिनरों की मददगार पिच पर सभी 20 विकेट लिए जिससे पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को शुक्रवार को यहां 152 रन से हराकर घरेलू धरती पर 2021 के बाद पहली जीत दर्ज की।

खेल की खबरें | कप्तान मसूद इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट के लिए स्पिनरों की एक और मददगार पिच चाहते हैं

नोमान अली और साजिद खान ने स्पिनरों की मददगार पिच पर सभी 20 विकेट लिए जिससे पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को शुक्रवार को यहां 152 रन से हराकर घरेलू धरती पर 2021 के बाद पहली जीत दर्ज की।

मसूद ने मैच के बाद कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान में अभी सर्दी का मौसम शुरू हुआ है। ऐसे में हमें उम्मीद है कि सूरज की तपिश से विकेट (पिच) में नमी बहुत कम होगी।

श्रृंखला का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। इसी मैदान पर पिछले महीने बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पर 2-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

मसूद ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि मैंने रावलपिंडी में गेंद को इतना टर्न लेते देखा है। यह अलग मामला है। मैदानकर्मी पहले से ही वहां है। वे टेस्ट मैच की पिच तैयार कर रहे। हम ऐसी पिच तैयार करना चाहेंगे जहां दोनों टीमों के पास 20 विकेट लेने का मौका हो।’’

 मसूद की कप्तान के रूप में यह पहली जीत है। पिछले साल टेस्ट टीम का कप्तान बनने के बाद उन्हें लगातार छह मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).