विदेश की खबरें | कैपिटल हमला: गवाहों ने कहा, ट्रंप ‘‘वास्तविकता से काफी दूर थे’’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद भवन) में हुए दंगों की जांच कर रही समिति को मामले के गवाहों ने यह जानकारी दी।

कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद भवन) में हुए दंगों की जांच कर रही समिति को मामले के गवाहों ने यह जानकारी दी।

ट्रंप के चुनाव अभियान के प्रबंधक बिल स्टेपियन ने समिति के समक्ष गवाही देते हुए कहा कि ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने ट्रंप को अटॉर्नी रूडी गिउलिआनि और मतदाता धोखाधड़ी के उनके तर्कों से दूर करने की कोशिश की थी। सलाहकारों का मानना ​​था कि वे सच नहीं थे।

पूर्व अटॉर्नी जनरल विलियम बर्र ने कहा, ‘‘ वह (ट्रंप) वास्तविकता से बेहद दूर थे।’’

उन्होंने ट्रंप के मतदाता धोखाधड़ी के दावों को ‘‘बेकार’’, ‘‘फर्जी’’ और ‘‘बेतुका’’ बताते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था, ‘‘ मैं उसका हिस्सा नहीं बनना चाहता था।’’

प्रतिनिधिसभा की सदस्य जो लोफग्रेन ने कहा, ‘‘ यह केवल एक बड़ा झूठ नहीं, बल्कि एक बड़ा घोटाला था।’’

बेनी थॉम्पसन ने कहा कि ट्रंप ने ‘‘ अमेरिका के लोगों का विश्वास तोड़ा और लोगों के उन्हें सत्ता से बाहर करने के पक्ष में मतदान करने के बावजूद उन्होंने पद पर बने रहने की कोशिश की।’’

सुनवाई पर अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा, ‘‘ मैं सब देख रहा हूं, मैं पूरी सुनवाई देखूंगा। मैं इसे शायद लाइव ना देख पाऊं, लेकिन इसे बाद में जरूर देखूंगा। मैं आश्वासन देता हूं कि 6 जनवरी मामले से जुड़े सभी अभियोजक सुनवाई देख रहे हैं।’’

वहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन-पियरे ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन नियमित रूप से सुनवाई पर जानकारी हासिल कर रहे हैं, लेकिन रोज सुनवाई देख नहीं रहे।

गौरतलब है कि ट्रंप ने तीन नवंबर 2020 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की थी और उन्होंने चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। ट्रंप के इन आरोपों के बीच उनके समर्थकों ने छह जनवरी को संसद भवन परिसर में कथित तौर पर हिंसा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट