देश की खबरें | नहीं बता सकते कि एम्स के बजाय सफदरजंग अस्पताल में क्यों भर्ती कराई गई पीड़िता : प्राचार्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीगढ़ स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य ने कहा है कि वह नहीं बता सकते कि उनके चिकित्सालय द्वारा दिल्ली स्थित एम्स के लिए रेफर किए जाने के बावजूद हाथरस सामूहिक बलात्कार कांड की पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अलीगढ़ (उप्र), एक अक्टूबर अलीगढ़ स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य ने कहा है कि वह नहीं बता सकते कि उनके चिकित्सालय द्वारा दिल्ली स्थित एम्स के लिए रेफर किए जाने के बावजूद हाथरस सामूहिक बलात्कार कांड की पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बृहस्पतिवार को कहा, "हमने पीड़िता को दिल्ली स्थित एम्स के लिए रेफर किया था। अब हम यह नहीं बता सकते कि उसे सफदरजंग अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया।"

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल.

उन्होंने कहा, "28 सितंबर की रात को परिवार ने युवती को एम्स के लिए रेफर करने की इच्छा जताते हुए इसकी अनुमति मांगी थी। अगली सुबह परिजन पीड़िता को लेकर दिल्ली रवाना हो गए थे।"

इससे पहले, बुधवार को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा था, "इस मामले में हाथरस जिला प्रशासन ही कुछ बता सकता है। हमारा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।"

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: दहेज के लिए महिला पर पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया हमला, मामला दर्ज.

प्रोफेसर सिद्दीकी ने कहा, "आमतौर पर किसी मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए दूसरे अस्पताल स्थानांतरित करने का फैसला डॉक्टर उसके परिजन से सलाह-मशविरा करके लेते हैं, लेकिन हाथरस कांड की पीड़िता के मामले में परिवार के लोग खुद फैसला लेना चाहते थे। उन्हें ऐसा करने का अधिकार भी है और ऐसे मामलों में हम हमेशा सहयोग करते हैं।"

वारदात के दौरान पीड़िता को आई चोटों के सिलसिले में मीडिया में परस्पर विरोधाभासी खबरें प्रसारित होने के बारे में पूछे जाने पर प्राचार्य ने साफ किया, ‘‘इस मामले में किसी तरह की अटकलबाजी की गुंजाइश नहीं है और हम इस मामले में अपनी रिपोर्ट सिर्फ जांच अधिकारी या अदालत को ही देने के लिए अधिकृत हैं।"

इस बीच, विपक्षी दलों ने हाथरस में सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई युवती के शव का प्रशासन द्वारा कथित रूप से जबरन अंतिम संस्कार कराए जाने की कड़ी निंदा की है।

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। लड़की को रीढ़ में चोट और जीभ कटने की वजह से पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\