देश की खबरें | प्रदूषण पर समझौता नहीं कर सकते, वायु गुणवत्ता खराब होने पर कार्रवाई करेंगे : गोपाल राय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि प्रदूषण पर समझौता नहीं किया जाएगा और राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता खराब होने पर कार्रवाई की जाएगी।
नयी दिल्ली,24 दिसंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि प्रदूषण पर समझौता नहीं किया जाएगा और राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता खराब होने पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण की स्थिति में निरंतर सुधार आने के मद्देनजर प्राधिकारों ने आपात उपाय वापस ले लिए हैं।
राय ने कहा, ‘‘यदि स्थिति प्रतिकूल बनी रही, तो हम विशेषज्ञों और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से परामर्श करेंगे तथा आवश्यक कार्रवाई करेंगे...हम प्रदूषण के मुद्दे पर समझौता नहीं कर सकते। ’’
उन्होंने कहा कि शहर में खुले में कूड़ा जलाने , धूल प्रदूषण और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। मंत्री ने कहा, ‘‘विशेषज्ञों ने शनिवार से वायु गुणवत्ता बेहतर होने का अनुमान किया है।’’
प्राधिकारों ने कहा कि हवा की मंद गति और उच्च आर्द्रता के चलते दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी रही।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 27 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे वायु गुणवत्ता में कुछ और सुधार आ सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2021 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

