देश की खबरें | अफगानिस्तान में फिर से आतंकी शिविरों की वापसी नहीं झेल सकते और इसका भारत पर ‘‘सीधा असर होगा : तिरुमूर्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और अगस्त माह के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष टी एस तिरुमूर्ति ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान की स्थिति सुरक्षा परिषद के सभी सदस्यों के लिए गहरी चिंता का विषय है ।

संयुक्त राष्ट्र , दो अगस्त संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और अगस्त माह के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष टी एस तिरुमूर्ति ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान की स्थिति सुरक्षा परिषद के सभी सदस्यों के लिए गहरी चिंता का विषय है ।

उन्होंने कहा कि एक बार फिर ‘‘ हम इस युद्ध प्रभावित देश में आतंकवादी शिविरों की वापसी नहीं झेल सकते और इसका भारत पर ‘‘सीधा असर होगा।’’

वर्ष 2021-22 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य भारत ने पारी के आधार पर अगस्त महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र के इस शक्तिशाली अंग की अध्यक्षता संभाली है।

तिरुमूर्ति ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अफगानिस्तान की स्थिति सुरक्षा परिषद के सभी सदस्यों के लिए गहरी चिंता का विषय है और हमने हाल के दिनों में देखा है कि (वहां) हिंसा बढ़ती ही जा रही है।’’

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि अफगानिस्तान में जनवरी-अप्रैल की तुलना में मई-जून में हिंसा में अधिक लोग हताहत हुए।

यह पूछे जाने पर कि सुरक्षा परिषद अफगानिस्तान में स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए क्या कर सकती है, उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ‘‘संभवत: सुरक्षा परिषद जितना जल्दी हो सके, इस पहलू पर गौर करेगी।’’

तिरुमूर्ति ने कहा कि जहां तक भारत का सवाल है तो भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है , ‘‘ हम स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं स्थिर अफगानिस्तान देखना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘..... हम इस युद्ध प्रभावित देश में आतंकवादी शिविरों की फिर से वापसी नहीं झेल सकते। और इसका भारत पर सीधा असर होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड