एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कैंडिडेट्स शतरंज : गुकेश ड्रॉ के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर , प्रज्ञानानंदा और गुजराती हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ग्रैंडमास्टर डी गुकेश कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 11वें दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त फेबियानो कारूआना से ड्रॅा के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर खिसक गए जबकि भारत के ही आर प्रज्ञानानंदा और विदित गुजराती को पराजय का सामना करना पड़ा ।

खेल की खबरें | कैंडिडेट्स शतरंज : गुकेश ड्रॉ के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर , प्रज्ञानानंदा और गुजराती हारे

टोरंटो, 18 अप्रैल ग्रैंडमास्टर डी गुकेश कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 11वें दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त फेबियानो कारूआना से ड्रॅा के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर खिसक गए जबकि भारत के ही आर प्रज्ञानानंदा और विदित गुजराती को पराजय का सामना करना पड़ा ।

प्रज्ञानानंदा को अमेरिका के हिकारू नकामूरा और गुजराती को रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि ने हराया ।

अन्य मुकाबलों में फ्रांस के फिरोजा अलीरजा ने अजरबैजान के निजात अबासोव को हराया ।

टूर्नामेंट में अब तीन दौर ही बचे हैं और नेपोम्नियाश्चि लगातार तीसरी बार खिताब के प्रबल दावेदार लग रहे हैं । रूस पर प्रतिबंध लगा होने से वह फिडे के ध्वज तले खेल रहे हैं । उन्होंने 11 में से सात अंक लेकर एकल बढत बना ली ।

कारूआना, नकामूरा और गुकेश उनसे आधा अंक पीछे हैं । प्रज्ञानानंदा के 5 . 5 और गुजराती के पांच अंक हैं ।

महिला वर्ग में चीन की झोंग्यी तान को एकल बढत मिल गई है जबकि उनकी हमवतन टी लेइ दूसरे स्थान पर है । भारत की आर वैशाली ने शीर्ष वरीयता प्राप्त रूस की अलेक्जेंड्रा गोरियाश्किना को हराया जबकि कोनेरू हम्पी ने बुल्गारिया की नूरगुल सलीमोवा को मात दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2024 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).