देश की खबरें | शिवहर में प्रत्याशी और समर्थक की हत्या, हमलावर को भीड़ ने पीट कर मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के शिवहर विधानसभा क्षेत्र से जनता दल राष्ट्रवादी प्रत्याशी नारायण सिंह और उनके एक समर्थक की चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई, जबकि संदिग्ध हमलावार को भीड़ ने पीट—पीट कर मार डाला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिवहर(बिहार), 25 अक्टूबर बिहार के शिवहर विधानसभा क्षेत्र से जनता दल राष्ट्रवादी प्रत्याशी नारायण सिंह और उनके एक समर्थक की चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई, जबकि संदिग्ध हमलावार को भीड़ ने पीट—पीट कर मार डाला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पुयनहिया थाना अंतर्गत हाथसार गांव के पास हुई इस घटना का संबंध ‘गैंग वार’ से होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े | PM SVANidhi Scheme 2020: मोदी मंगलवार को ‘प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना’ के उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों से करेंगे संवाद.

तिरहुत रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गणेश कुमार ने रविवार को शिवहर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

नारायण सिंह (45) के आपराधिक रिकार्ड हैं और उनपर तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में युवक ने जीभ काट कर मंदिर में चढ़ा दी.

पुलिस ने बताया कि इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अर्द्धसैनिक बलों के कर्मियों को तैनात किया गया है।

इस विधानसभा क्षेत्र में तीन नवंबर को चुनाव होने वाला है।

स0 अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\