एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | केनरा बैंक का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 3,757 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का बीते वित्त वर्ष (2023-24) की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 3,757 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

जरुरी जानकारी | केनरा बैंक का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 3,757 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, आठ मई सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का बीते वित्त वर्ष (2023-24) की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 3,757 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

बेंगलुरु के इस बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 3,175 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 34,025 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल समान तिमाही 28,685 करोड़ रुपये थी। ब्याज आय बढ़कर 28,807 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 23,910 करोड़ रुपये थी।

बैंक के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 16.10 रुपये (यानी 161 प्रतिशत) का लाभांश देने की सिफारिश की है। इसके लिए आगामी वार्षिक आम बैठक में मंजूरी मिलना आवश्यक है।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मामले में, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 31 मार्च, 2024 तक कुल अग्रिम के 4.23 प्रतिशत पर आ गईं। मार्च, 2023 के अंत तक बैंक का सकल एनपीए 5.35 प्रतिशत था।

इसी तरह शुद्ध एनपीए भी 2024 के अंत तक घटकर 1.27 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले बैंक का शुद्ध एनपीए 1.73 प्रतिशत पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).