केनरा बैंक ने स्वर्ण के बदले कर्ज के लिये अलग कारोबार इकाई शुरू किया
बैंक स्वर्ण कर्ज के लिये इस साल 30 जून तक अभियान चलाएगा। इसमें ग्राहकों को सालाना 7.85 प्रतिशत पर कर्ज दिया जाएगा।
बेंगलुरू, 18 मई केनरा बैंक ने ग्राहकों के लिये सोना गिरवी रखकर कर्ज के लिये एक अलग से विशेष कारोबार इकाई शुरू किया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण ग्राहकों के समक्ष आने वाली धन संबंधी चुनौतियों को देखते हुए बैंक ने यह कदम उठाया है।
बैंक स्वर्ण कर्ज के लिये इस साल 30 जून तक अभियान चलाएगा। इसमें ग्राहकों को सालाना 7.85 प्रतिशत पर कर्ज दिया जाएगा।
केनरा बैंक ने एक बयान में कहा कि इसके जरिये प्राप्त कर्ज का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों में किया जा सकता है जिसमें कृषि और संबद्ध गतिविधियां, कारोबारी जरूरतें, स्वास्थ्य आपात स्थिति और व्यक्तिगत जरूरतें शामिल हैं।
बैंक के अनुसार यह कर्ज चिह्नित शाखाओं से लिया जा सकता है।
ग्राहकों को लचीले भुगतान विकल्प के साथ यह कर्ज एक से तीन साल में लौटाना होगा।
बैंक के महाप्रबंधक डी विजय कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में ग्राहकों के समक्ष चुनौतियों को देखते हुए स्वर्ण कर्ज की उसकी योजनाएं तैयार की गयी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

