विदेश की खबरें | कनाडाई रैपर ड्रेक ने मूसेवाला के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा के मशहूर रैपर ड्रेक ने सोमवार को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी, जिनकी रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

लॉस एंजिलिस/मुंबई, 30 मई कनाडा के मशहूर रैपर ड्रेक ने सोमवार को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी, जिनकी रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मूसेवाला (27) कांग्रेस नेता भी थे। पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई।

ड्रेक ने इंस्टाग्राम पर मूसेवाला और उनकी मां की एक तस्वीर साझा कर गायक की मौत पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, ''भगवान आपकी आत्मा को शांति दें सिद्धू मूसेवाला।''

ड्रेक ने 2020 में तब सुर्खियां बंटोरी थीं, जब उन्होंने मूसेवाला को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू किया था।

ड्रेक को अपना प्रेरणास्रोत मानने वाले मूसेवाला कनाडा में नियमित तौर पर लाइव प्रस्तुतियां देते थे।

रणवीर सिंह, विक्की कौशल, दिलजीत दोसांझ और संगीतकार सलीम मर्चेंट जैसे भारतीय कलाकारों ने भी मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी।

रणवीर सिंह और विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत गायक के गाने ‘दिल दा नी माडा’ का भी हवाला दिया।

रविवार को अहमदाबाद में इंडियन प्रीमियर लीग के समापन समारोह में प्रस्तुति देने वाले सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मूसेवाला की तस्वीर भी साझा की और इसे कैप्शन दिया: ‘‘अमर’’ (इमोर्टल)।

पंजाबी गायक मूसेवाला को एक प्रतिभाशाली कलाकार बताते हुए अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने कहा कि गायक के निधन की खबर दिल तोड़ने वाली है।

अभिनेता-गायक ने ट्वीट किया, ‘‘दिल तोड़ने वाली खबर। वह एक प्रतिभाशाली लड़का था। मैं उससे कभी नहीं मिला लेकिन उसकी मेहनत बोलती थी। इसमें कोई शक नहीं कि यह माता-पिता के लिए बहुत कठिन समय है। संगीत उद्योग के लिए एक बुरा दिन।’’

संगीतकार सलीम मर्चेंट, जिनका सिद्धू मूसवाला के साथ एक गाना रिलीज होने वाला है, उन्होंने ट्विटर पर गायक की मौत पर दुख जताते हुए लिखा, ''मैं सिद्धू मूसेवाला की हत्या की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। सिद्धू एक रत्न थे। हमारा गाना जल्द ही रिलीज होने वाला था। यह अविश्वसनीय है।''

इससे पहले, अभिनेता अजय देवगन, ऋचा चड्ढा, कपिल शर्मा, स्वरा भास्कर, संगीतकार विशाल ददलानी और लोकप्रिय टीवी होस्ट रणविजय सिंह सहित अन्य कलाकारों ने भी मूसेवाला के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू