देश की खबरें | कनाडा ने भारत में अपने कर्मचारियों की मौजूदगी को ‘अस्थायी रूप से’ समायोजित करने का निर्णय लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कनाडा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत में अपने राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहा है और उसने अपने कर्मचारियों की मौजूदगी को ‘अस्थायी रूप से’ समायोजित करने का निर्णय लिया।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर कनाडा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत में अपने राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहा है और उसने अपने कर्मचारियों की मौजूदगी को ‘अस्थायी रूप से’ समायोजित करने का निर्णय लिया।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि कुछ राजनयिकों को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर धमकियां मिली हैं।

कनाडाई उच्चायोग ने कहा कि ओटावा को उम्मीद है कि नई दिल्ली भारत में अपने राजनयिकों और वाणिज्य दूतावास अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करेगी और उसने एहतियात के तौर पर देश में अपने कर्मचारियों की मौजूदगी को ‘‘अस्थायी रूप से’’ समायोजित करने का निर्णय लिया है।

जून में खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट की “संभावित” संलिप्तता के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े राजनयिक तनाव के बीच उच्चायोग की यह टिप्पणी सामने आई है।

भारत ने मंगलवार को ट्रूडो के आरोपों को “बेतुका’’ बताकर खारिज कर दिया था और इस मामले में कनाडा द्वारा एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित करने के बदले में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया था।

उच्चायोग ने कहा, ‘‘मौजूदा माहौल को देखते हुए जहां तनाव बढ़ गया है, हम अपने राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं। कुछ राजनयिकों को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर धमकियां मिलने के बाद, ‘ग्लोबल अफेयर्स कनाडा’ भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या का आकलन कर रहा है।’’

‘ग्लोबल अफेयर्स कनाडा’ कनाडा के राजनयिक और दूतावास संबंधी मामलों को देखता है।

उसने कहा, ‘‘हमने एहतियातन भारत में कर्मचारियों की मौजूदगी को अस्थायी रूप से समायोजित करने का निर्णय लिया है।’’

उच्चायोग ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि ‘ग्लोबल अफेयर्स कनाडा’ ‘‘स्थानीय कर्मचारियों समेत हमारे सभी कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा के लिए उचित कदम उठाना जारी रखेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान