खेल की खबरें | फुटबॉल महिला विश्व कप में कनाडा ने आयरलैंड को हराया

मैच का आकर्षण हालांकि आयरलैंड की कप्तान कैटी मैकेब का गोल रहा। कैटी ने कॉर्नर किक से सीधा गेंद को गोल में पहुंचाया। यह आयरलैंड का महिला विश्व में कप में पहला गोल है और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोल का दावेदार हो सकता है।

फुटबॉल में कॉर्नर किक पर सीधे गोल बहुत कम देखने को मिलते हैं।

कैटी ने दाएं छोर से कॉर्नर किक पर सीधे गोल दागकर चौथे मिनट में ही आयरलैंड को बढ़त दिला दी।

आयरलैंड ने पहले हाफ के अंतिम लम्हों तक इस बढ़त को बरकरार रखा लेकिन इंजरी टाइम में मेगान कोनोली ने आत्मघाती गोल दागकर कनाडा को बराबरी हासिल करने का मौका दे दिया।

एड्रियाना लियोन (53वें मिनट) ने इसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत में कनाडा को 2-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

आयरलैंड को पिछले हफ्ते टूर्नामेंट में पदार्पण करते हुए सह मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

कनाडा के खिलाफ हार के साथ आयरलैंड की टीम सोमवार को नाइजीरिया के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप मैच से पहले ही नॉकआउट में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गई है।

पहले मैच में नाइजीरिया से गोल रहित ड्रॉ खेलने वाले कनाडा ने इस जीत के साथ अंतिम 16 में जगह बनाने का दावा मजबूत किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)