एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | ऑगर-एलियासिम की अगुआई में इटली को हराकर कनाडा डेविड कप फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस साल अपने करियर के चारों खिताब जीतने वाले 22 साल के ऑगर-एलियासिम अब रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कनाडा को पहला डेविस कप खिताब दिलाकर सत्र का अंत करना चाहेंगे।

खेल की खबरें | ऑगर-एलियासिम की अगुआई में इटली को हराकर कनाडा डेविड कप फाइनल में

इस साल अपने करियर के चारों खिताब जीतने वाले 22 साल के ऑगर-एलियासिम अब रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कनाडा को पहला डेविस कप खिताब दिलाकर सत्र का अंत करना चाहेंगे।

स्पेन के मलागा में नौ हजार दर्शकों के सामने लोरेंजो सोनेगो ने डेनिस शापोवालोव को 7-6 (4), 6-7 (5), 6-4 से हराकर इटली को बढ़त दिलाई।

ऑगर-एलियासिम ने लोरेंजो मुसेटी को 6-3, 6-4 से हराकर मुकाबले को निर्णायक युगल मैच में खींचा।

दुनिया के छठे नंबर के एकल खिलाड़ी ऑगर-एलियासिम ने इसके बाद वासेक पोसपिसिल के साथ मिलकर मातियो बारेतीनी और फाबियो फोगनीनी को 7-6 (2), 7-5 से हराकर कनाडा को जीत दिलाई।

ऑगर-एलियासिम, शापोवालोव और पासपिसिल तीनों कनाडा की उस टीम का हिस्सा थे जिसे 2019 के फाइनल में स्पेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

कनाडा ने इस साल टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड धारक के रूप में जगह बनाई थी। टीम ने गत चैंपियन रूस की जगह ली जिसे यूक्रेन पर हमले के कारण निलंबित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2022 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).