एजेंसी न्यूज

विश्वास के साथ कह सकते हैं कि कोविड-19 वुहान की प्रयोगशाला से ही पैदा हुआ: पोम्पिओ

पोम्पिओ ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमने इस संबंध में जो खुफिया जानकारी एकत्र की है, मैं उसके बारे में नहीं बता सकता, लेकिन हमारे पास इतनी जानकारी है कि हम अब हमें इस बात पर पूरा भरोसा है।’’

विश्वास के साथ कह सकते हैं कि कोविड-19 वुहान की प्रयोगशाला से ही पैदा हुआ: पोम्पिओ

वाशिंगटन, सात मई अमेरिका के विदेश मंत्री ने बुधवार को कहा कि ट्रम्प प्रशासन के पास पर्याप्त जानकारी है, जिसके दम पर उसे यह विश्वास है कि घातक कोरोना वायरस चीन के वुहान की प्रयोगशाला से ही पैदा हुआ है।

पोम्पिओ ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमने इस संबंध में जो खुफिया जानकारी एकत्र की है, मैं उसके बारे में नहीं बता सकता, लेकिन हमारे पास इतनी जानकारी है कि हम अब हमें इस बात पर पूरा भरोसा है।’’

मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बात के सबूत देखे हैं कि यह वायरस संभवत: ‘वुहान विषाणु विज्ञान संस्थान’ से निकला है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस बात को अस्वीकार करने वाले सबूत भी देखे हैं। हमें इस बात की तह तक जाना चाहिए, इसलिए हम पिछले कई महीनों से कह रहे हैं कि पश्चिमी देशों को इस सूचना तक पहुंच मुहैया कराई जाए।’’

इस वायरस से अमेरिका में 70,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं।

पोम्पिओ ने कहा, ‘‘यहां जो हुआ है, वह नहीं होना चाहिए था। हमें पता है कि यह चीन के वुहान से निकला है। हमें पता है कि चीन को कम से कम दिसंबर तक इस बारे में जानकारी हो गई थी, लेकिन उन्होंने त्वरित कार्रवाई नहीं की और चीन के कहने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उचित समय पर इसे वैश्विक महामारी घोषित नहीं किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें केवल इसी संकट पर काम करने के लिए सूचना की आवश्यकता नहीं है, बल्कि हमें इस जोखिम को कम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए सूचना तक पहुंच की आवश्यकता है कि ऐसा दोबारा नहीं हो।’’

डब्ल्यूएचओ के मामले पर उन्होंने कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ को दोबारा असफल होने की अनुमति देना अस्वीकार्य है।’’

उन्होंने कहा कि यदि संगठन अपना काम करने में असफल रहता है, तो अमेरिका उसका हिस्सा नहीं रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).