जरुरी जानकारी | कैन फिन होम्स 4,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केनरा बैंक द्वारा प्रवर्तित आवास ऋण कंपनी कैन फिन होम्स 4,000 करोड़ रुपये तक की ऋण पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी इस महीने के अंत में इस प्रस्ताव पर निदेशक मंडल की मंजूरी लेगी।
नयी दिल्ली, छह अक्टूबर केनरा बैंक द्वारा प्रवर्तित आवास ऋण कंपनी कैन फिन होम्स 4,000 करोड़ रुपये तक की ऋण पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी इस महीने के अंत में इस प्रस्ताव पर निदेशक मंडल की मंजूरी लेगी।
चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही और पहली छमाही के लिए वित्तीय परिणामों को मंजूरी देने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 17 अक्टूबर, 2022 को होने वाली है।
कैन फिन होम्स ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा, ‘‘निदेशक मंडल की बैठक में निजी नियोजन के आधार पर 4,000 करोड़ रुपये तक के गैर-परिवर्तनीय विमोच्य डिबेंचर जारी करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।’’
कंपनी ने कहा कि वह चालू वित्त वर्ष की वार्षिक आम बैठक की तारीख तक की अवधि में एक या अधिक चरणों में यह राशि जुटाई जाएगी।
आवास ऋण देने वाली कंपनी ने कहा कि इससे पहले शेयरधारकों ने सात सितंबर, 2022 को आयोजित वार्षिक आम बैठक में ऋण वृद्धि योजना को मंजूरी दी थी।
कैन फिन होम्स में केनरा बैंक की 29.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)