एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में 8.45 करोड़ रुपये के इनामी 55 माओवादियों को पकड़ने के लिए अभियान जारीः पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पुलिस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष कमांडरों समेत कुल 55 नक्सलियों को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। इन माओवादियों पर 8.45 करोड़ रुपये का इनाम है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड में 8.45 करोड़ रुपये के इनामी 55 माओवादियों को पकड़ने के लिए अभियान जारीः पुलिस

रांची, 18 जुलाई झारखंड में पुलिस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष कमांडरों समेत कुल 55 नक्सलियों को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। इन माओवादियों पर 8.45 करोड़ रुपये का इनाम है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने राज्य से नक्सलियों को खत्म करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। पुलिस ने कहा कि पिछले छह महीनों के दौरान 197 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 10 ने आत्मसमर्पण किया तथा 17 मारे गए।

पुलिस ने यह भी दावा किया कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिसमें सुरक्षा बलों से लूटे गए 31 हथियार भी शामिल हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) माइकल एस राज ने संवाददाताओं को बताया, "2025 में जून महीने तक कुल 197 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें दो क्षेत्रीय समिति सदस्य, एक जोनल कमांडर, एक सब-ज़ोनल कमांडर और सात एरिया कमांडर शामिल हैं।"

उन्होंने बताया, ‘‘इसके साथ 10 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया जबकि 17 मुठभेड़ में मारे गए।’’

राज झारखंड पुलिस के प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने बताया कि 8.45 करोड़ रुपये के इनामी 55 माओवादियों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).