एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर, सुनक ने सट्टेबाजी प्रकरण को लेकर दी सफाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि वह आम चुनाव की तारीख को लेकर अपनी कंजरवेटिव पार्टी के कुछ उम्मीदवारों के सट्टा लगाने से जुड़े मामले पर “आक्रोशित” हैं।

विदेश की खबरें | ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर, सुनक ने सट्टेबाजी प्रकरण को लेकर दी सफाई
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 27 जून ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि वह आम चुनाव की तारीख को लेकर अपनी कंजरवेटिव पार्टी के कुछ उम्मीदवारों के सट्टा लगाने से जुड़े मामले पर “आक्रोशित” हैं।

ब्रिटेन में चार जुलाई को होने वाले आम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को प्रचार अभियान अंतिम सप्ताह में प्रवेश कर गया है।

चुनाव से पहले बुधवार रात अपनी अंतिम टीवी बहस में भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक का लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर से सामना हुआ।

सुनक ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए विपक्षी नेता स्टार्मर को करों समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर चुनौती दी।

सुनक (44) ने स्टॉर्मर की ओर इशारा करते हुए कहा, “मेरी बात लिखकर रख लें। अगर वह सत्ता में आए तो करों में बढ़ोतरी तय है।”

इस दौरान स्टार्मर ने खुद की जीत के बारे में सट्टा लगाने के आरोप में जांच का सामना कर रहे लेबर पार्टी के एक उम्मीदवार को निलंबित किए जाने का जिक्र करते हुए कहा, “आपको इस तरह के मुद्दों पर आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा। जब मेरी पार्टी के एक सदस्य पर आरोप लगा, तो उन्हें कुछ ही मिनटों में निलंबित कर दिया गया, क्योंकि मुझे पता था कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम तेजी से काम करें।”

स्टार्मर ने कहा, “प्रधानमंत्री तब तक देर करते रहे जब तक उन्हें कार्रवाई करने के लिए मजबूर नहीं किया गया।”

इस पर सुनक ने उपस्थित लोगों से कहा कि वह आरोपों से "क्रोधित" और "निराश" हैं, तथा उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को निलंबित भी किया है, जो जांच का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा, "मेरे लिए यह महत्वपूर्ण था कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और मैंने यही किया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).