जरुरी जानकारी | सीएआई ने चालू फसल वर्ष के लिए कपास उत्पादन का अनुमान घटाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने मुख्य रूप से तेलंगाना में अपेक्षित उत्पादन कम होने के कारण सितंबर को समाप्त होने वाले चालू फसल वर्ष के लिए कपास उत्पादन अनुमान शुक्रवार को 5 लाख गांठ घटाकर 343.13 लाख गांठ कर दिया।
मुंबई, 25 फरवरी भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने मुख्य रूप से तेलंगाना में अपेक्षित उत्पादन कम होने के कारण सितंबर को समाप्त होने वाले चालू फसल वर्ष के लिए कपास उत्पादन अनुमान शुक्रवार को 5 लाख गांठ घटाकर 343.13 लाख गांठ कर दिया।
कपास फसल वर्ष अक्टूबर से लेकर सितंबर तक का है। सीएआई के अनुसार, नवीनतम अनुमान पहले के अनुमान की तुलना में 5 लाख गांठ की कटौती दर्शाता है। पिछले सत्र में कुल कपास उत्पादन 353 लाख गांठ रहा था।
तेलंगाना में सत्र के दौरान कपास उत्पादन में 2 लाख गांठ, गुजरात और कर्नाटक में प्रत्येक में एक लाख गांठ, और आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 50 हजार गांठ की कमी आने का अनुमान है।
सीएआई ने अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 के चार महीनों में कपास की कुल आपूर्ति 272.20 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया है। इसमें 192.20 लाख गांठ की आवक होने, 5 लाख गांठ का आयात होने और सत्र की शुरुआत में 75 लाख गांठ का शुरुआती स्टॉक होना शामिल है।
इसके अलावा, अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 तक अनुमानित कपास की खपत 114 लाख गांठ होने का अनुमान है, जबकि 31 जनवरी, 2022 तक निर्यात 25 लाख गांठ होने का अनुमान है।
सीएआई द्वारा अनुमानित घरेलू खपत को 345 लाख गांठ के अपने पिछले अनुमान के मुकाबले घटाकर 340 लाख गांठ कर दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)