जरुरी जानकारी | कैग मुर्मू संयुक्त राष्ट्र के लेखा-परीक्षक पैनल के उप-प्रमुख चुने गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) गिरीश चंद्र मुर्मू को अगले साल के लिए संयुक्त राष्ट्र के लेखा-परीक्षक पैनल का उप-प्रमुख चुना गया है।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) गिरीश चंद्र मुर्मू को अगले साल के लिए संयुक्त राष्ट्र के लेखा-परीक्षक पैनल का उप-प्रमुख चुना गया है।

कैग ने बुधवार को बयान में कहा कि यह मान्यता बाह्य लेखा-परीक्षण (ऑडिट) के उच्चतम मानदंडों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और वैश्विक ऑडिट परिदृश्य को आकार देने में इसकी सक्रिय भागीदारी को रेखांकित करती है।

मुर्मू 20-21 नवंबर को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित बाह्य ऑडिटर पैनल के 62वें सत्र में शामिल हुए। यह पैनल संयुक्त राष्ट्र सचिवालय, निधियों और कार्यक्रमों और विशेष एजेंसियों के बाहरी लेखा परीक्षा की देखरेख करता है।

इस पैनल में वैश्विक स्तर पर 12 सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्थानों (एसएआई) के प्रमुख शामिल हैं। इसमें कनाडा, चिली, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, फिलीपींस, रूस, स्विट्जरलैंड और ब्रिटेन के प्रतिनिधि शामिल हैं।

इस बैठक में मुर्मू ने संयुक्त राष्ट्र संगठन को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण वित्तीय और प्रबंधन मुद्दों पर चर्चा का नेतृत्व किया।

बाद में मुर्मू ने पैनल के सदस्यों के साथ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की और जोखिम प्रबंधन, चुनौतीपूर्ण वित्तीय माहौल के मुद्दे पर चर्चा की।

शीर्ष लेखा परीक्षक ने कहा, ‘‘बैठक के दौरान भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक मुर्मू को आगामी वर्ष के लिए संयुक्त राष्ट्र लेखा परीक्षक पैनल का उप-प्रमुख चुना गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत