जरुरी जानकारी | मंत्रिमंडल ने विकास वित्त संस्थान गठित करने के लिये विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुनियादी ढांचा क्षेत्र की परियोजनाओं को दीर्घकालिक कर्ज सुलभ कराने के उद्येश्य से एक नया विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) गठित करने से संबंधित विधेयक के मसौदे को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

नयी दिल्ली, 16 मार्च केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुनियादी ढांचा क्षेत्र की परियोजनाओं को दीर्घकालिक कर्ज सुलभ कराने के उद्येश्य से एक नया विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) गठित करने से संबंधित विधेयक के मसौदे को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

सरकार ने 2025 तक ढांचागत क्षेत्र में 111 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनायी है, उस लिहाज से यह कदम महत्वपूर्ण है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को पेश 2021-22 के बजट में विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) गठित करने का प्रस्ताव किया था। प्रस्तावित विधेयक उसी घोषणा को अमल में लाने के लिये है।

सरकार ने इस नए संस्थान के लिये 20,000 करोड़ रुपये की पूंजी का प्रस्ताव किया है।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद फैसले की जानकारी देते हुए सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मंत्रिमंडल डीएफआई के गठन के लिये विधेयक को मंजूरी दे दी है। इससे हमारे पास संस्थान और संस्थागत व्यवस्था होगी जिससे दीर्घकालीन पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इसकी घोषणा बजट में की थी। हमारी तरफ से इसमें 20,000 करोड़ रुपये की पूंजी डाली जाएगी।’’

मंत्री के अनुसार उन्हें उम्मीद है कि प्रस्तावित संस्थान अगले कुछ साल में 3 लाख करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटा पाएगी क्योंकि उसके पास बाजार कोष तक पहुंच होगी।

डीएफआई को 10 साल के लिये कर लाभ भी मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि बड़े पेंशन कोष, सरकारी कोष आगे आएंगे...क्योंकि हम उन्हें राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा निवेश कोष आकर्षिक करने में सक्षम होंगे।’’

एक सवाल के जवाब में सीतारमण ने कहा कि डीएफआई का प्रबंधन पेशेवर बोर्ड करेगा। इसमें कम-से-कम 50 प्रतिशत गैर-आधिकारिक निदेशक होंगे।

उन्होंने कहा कि निदेशक मंडल में प्रख्यात लोगों को रखने की संकल्पना की गयी है। चेयरपर्सन भी चर्चित व्यक्ति होंगे। बेहतर प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिये पारितोषिक बाजार के अनुरूप होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट