जरुरी जानकारी | मंत्रिमंडल ने 4.3 लाख करोड़ रुपये की 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी को दी मंजूरी, 26 जुलाई से होगी शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में पांचवी पीढ़ी (5जी) की दूरसंचार सेवाओं के लिए 4.3 लाख करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम नीलामी को मंजूरी दे दी है। यह नीलामी 26 जुलाई, 2022 को शुरू होगी।
नयी दिल्ली, 15 जून केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में पांचवी पीढ़ी (5जी) की दूरसंचार सेवाओं के लिए 4.3 लाख करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम नीलामी को मंजूरी दे दी है। यह नीलामी 26 जुलाई, 2022 को शुरू होगी।
इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा अपने खुद के इस्तेमाल (कैप्टिव) के लिए 5जी नेटवर्क की स्थापना को भी मंजूरी दी है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 72 गीगाहर्ट्ज से अधिक के स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई से शुरू होगी।
वहीं, निचली श्रेणी में 600, 700, 800, 900, 1800, 2100 और 2300 मेगाहर्ट्ज, मध्यम श्रेणी में 3300 मेगाहर्ट्ज और उच्च श्रेणी में 26 गीगाहर्ट्ज के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी की जायेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 14 जून को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय दूरसंचार के लिए एक नए युग की शुरुआत। 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी की घोषणा।’’
सूत्रों ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि मंत्रिमंडल ने 5जी की नीलामी आरक्षित मूल्य पर करने की मंजूरी दी है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने स्पेक्ट्रम मूल्य के बारे में सिफारिशें दी थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)