कोलकाता में कैब चालक का शव मिला, दो गिरफ्तार
शहर के पार्क सर्कस इलाके से बृहस्पतिवार की सुबह एक कैब चालक का शव मिला है जिस पर गहरी चोट के निशान हैं. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
कोलकाता, 5 मई : शहर के पार्क सर्कस इलाके से बृहस्पतिवार की सुबह एक कैब चालक का शव मिला है जिस पर गहरी चोट के निशान हैं. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मृतक की पहचान कारिया पुलिस थाना क्षेत्र के बालीगंज निवासी शहनवाज फरीद के तौर पर हुई है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेनियापुकुर पुलिस थाने के एक गश्ती दल ने पार्क सर्कस मैदान में खड़े वाहन के अंदर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा. उसे समीप के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : Bhima Koregaon Violence: शरद पवार न्यायिक जांच आयोग के सामने पेश होने के लिए मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस पहुंचे
अधिकारी ने बताया ‘‘हमने शहनवाज के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने बुधवार की रात को पार्क सर्कस मैदान में मिलने के लिए शहनवाज को बुलाया था. ऐसा लगता है कि उनके बीच झगड़ा हुआ और फिर शहनवाज पर धारदार हथियार से कई बार वार किया गया.’’ उन्होंने बताया कि उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2022 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

