Ind Vs Aus 3rd Test: सीए ने की पुष्टि, सिडनी में ही होगा भारत-आस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट का आयोजन मंगलवार को सिडनी में ही कराने का फैसला किया.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

सिडनी, 29 दिसंबर: क्रिकेट आस्ट्रेलिया (Australia) (सीए) ने भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट का आयोजन मंगलवार को सिडनी (Sydney) में ही कराने का फैसला किया. इसके साथ ही इन अटकलों पर विराम लग गया कि कोविड-19 के कारण सीमा पर कड़ी पाबंदियों के कारण ब्रिसबेन (Brisbane) में चौथे टेस्ट के लिए खिलाड़ियों की आवाजाही में मुश्किलों के कारण तीसरा टेस्ट मेलबर्न में ही हो सकता है. तीसरे टेस्ट का आयोजन सात जनवरी से होना है. मेलबर्न (Melbourne) में दूसरा टेस्ट आठ विकेट से जीतकर भारत ने श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी है. क्रिसमस (Christmas) से पहले सिडनी के उत्तरी तटों पर कोविड-19 के मामलों में इजाफे के बाद मेलबर्न को तीसरे टेस्ट के स्थल के रूप में स्टैंडबाई पर रखा गया था.

सीए के अंतरिम सीईओ निक हॉकले (Nick Hockle) के हवाले से ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के बीच कई चुनौतियों के बावजूद मुझे यह बताते हुए खुशी है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया पुरुष अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने की राह पर है.’’ चौथा और अंतिम टेस्ट क्वीन्सलैंड (Queensland) के ब्रिसबेन (Brisbane) में खेला जाना है जिसने सिडनी से आने वालों के लिए सीमा पर कड़ी पाबंदियां लागू की हैं. यह भी पढ़े: India vs Australia 2018 पहला टेस्ट मैच: दूसरे दिन लंच तक आस्ट्रेलिया के 2 विकेट पर 57 रन

हॉकले ने कहा, ‘‘सिडनी में जन स्वास्थ्य की स्थिति के आकलन को लेकर पिछले हफ्ते हमने नियमित रूप से बैठकें की और देश भर में सीमा पर पाबंदियों को लेकर इसके असर पर चर्चा की.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अंत में, हमने फैसला किया है कि नए साल का टेस्ट सिडनी क्रिकेट मैदान पर ही होगा जिसका हाल में गुलाबी टेस्ट के आयोजन और खेल के तीसरे दिन जेन मैकग्रा दिवस मनाने का शानदार इतिहास रहा है.’’ इससे पहले महामारी के बढ़ते मामलों ने गाबा में चौथे टेस्ट के आयोजन को खटाई में डाल दिया था क्योंकि क्वीन्सलैंड ने ग्रेटर सिडनी क्षेत्र से आने वाले लोगों के लिए अपनी सीमा बंद कर दी है.

हॉकले ने कहा, ‘‘हमें भरोसा है कि यह मैच और ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट, दोनों सुरक्षित और सफल तरीके से खेले जाएंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम खिलाड़ियों, अधिकारियों, स्टाफ और पूरे समुदाय की सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए श्रृंखला का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने के लिए हमारे साथ काम करने की इच्छा के लिए क्वीन्सलैंड सरकार के आभारी हैं.’’

सिडनी क्रिकेट मैदान पर ‘गुलाबी टेस्ट’ पारंपरा बन गया है और पिछले साल अपने 12वें साल में इसके जरिए मैकग्रा फाउंडेशन के लिए 12 लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर जुटाए गए. मैकग्रा फाउंडेशन एक चैरिटी संस्था है जिसकी स्थापना पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने स्तन कैंसर के मरीजों की सहायता के लिए की है.

मैकग्रा ने बयान में कहा, ‘‘हम रोमांचित है कि वोडाफोन गुलाबी टेस्ट का आयोजन एससीजी पर ही होगा. यह गुलाबी टेस्ट का घर है और पिछले 12 साल में एससीजी पर मौजूद दर्शकों के जज्बे और सहयोग ने गुलाबी टेस्ट में बड़ी भूमिका निभाई है.’’ गुलाबी टेस्ट के दौरान सिडनी क्रिकेट मैदान गुलाबी रंग में रंग जाता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने रखा 134 रनों का टारगेट, अरुंधति रेड्डी ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Live Toss And Scorecard: सिडनी में भारत महिला ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

AUSW vs INDW, 1st T20I 2026 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\