देश की खबरें | दिल्ली में बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए बीवाईपीएल ऑनलाइन लोक अदालत लगाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिजली कंपनी बीवाईपीएल, दिल्ली राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के सहयोग से रविवार को अपनी तरह का पहला ‘‘हाइब्रिड’’ लोक अदालत लगाएगा जिसमें बिजली चोरी के मामलों का समाधान किया जाएगा। यह जानकारी कंपनी के एक प्रवक्ता ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी बिजली कंपनी बीवाईपीएल, दिल्ली राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के सहयोग से रविवार को अपनी तरह का पहला ‘‘हाइब्रिड’’ लोक अदालत लगाएगा जिसमें बिजली चोरी के मामलों का समाधान किया जाएगा। यह जानकारी कंपनी के एक प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने कहा कि हाइब्रिड लोक अदालत में लोग ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीके से भाग ले सकते हैं ताकि उपभोक्ताओं एवं अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और मामलों का त्वरित समाधान हो सके।

लोक अदालत में बिजली चोरी के मामले और मीटर से छेड़छाड़ के मामलों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मौके पर ही निपटाया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि इस तरह के सर्वाधिक मामले दरियागंज से हैं, जिसके बाद यमुना नगर, पहाड़गंज, चांदनी चौक और नंद नगरी इलाके के हैं। उन्होंने कहा कि बीवाईपीएल ने संबंधित उपभोक्ताओं को 11 हजार नोटिस जारी किए हैं।

उपभोक्ता स्थानीय बीवाईपीएल ग्राहक सेवा केंद्र में पंजीकरण करा सकते हैं जिसके बाद उन्हें समय आवंटित किया जाएगा।

बीवाईपीएल के प्रवक्ता ने कहा कि लोक अदालत के दिन उन्हें बीवाईपीएल के सर्किल कार्यालय में आवंटित समय पर पहुंचना होगा। उपभोक्ता चाहें तो खुद पहुंच सकते हैं या अपने वकील या प्रतिनिधि के मार्फत अपना मामला पेश कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी मामलों की सुनवाई डिजिटल अदालतों में होगी जहां न्यायाधीशों, अदालत के अधिकारियों सहित अन्य लोग वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इसमें हिस्सा लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान