जरुरी जानकारी | बायजू पर पूर्व कर्मचारियों ने लगाया पूर्ण, अंतिम निपटान समयसीमा में चूक का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख ऑनलाइन कंपनी बायजू के पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी पर उनके पूर्ण और अंतिम भुगतान की समयसीमा में चूक का आरोप लगाया है।

नयी दिल्ली, 20 नवंबर शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख ऑनलाइन कंपनी बायजू के पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी पर उनके पूर्ण और अंतिम भुगतान की समयसीमा में चूक का आरोप लगाया है।

बायजू का कार्यबल सामूहिक तौर पर अक्टूबर, 2022 के 50,000 से घटकर 31,000-33,000 रह गया है।

बायजू के एक पूर्व कर्मचारी ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, “मैं आपके ध्यान में लाने के लिए लिख रहा हूं कि मुझे 45 दिन की निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना पूर्ण और अंतिम (एफएनएफ) भुगतान नहीं मिला है और अब लगभग 90 दिन हो गए हैं।’’

संपर्क करने पर पूर्व कर्मचारी ने दावा किया कि उसके जानने वाले कई कर्मचारियों का पूर्ण और अंतिम भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।

एक कर्मचारी ने कई मीडियाकर्मियों को एक ईमेल भेजा है। इसमें दावा किया गया कि बायजू के मानव संसाधन प्रबंधक ने उससे वादा किया था कि उसे सितंबर के वेतन के साथ-साथ अक्टूबर तक एक महीने का विच्छेद वेतन दिया जाएगा और बाद में उसे एक ईमेल मिला जिसमें इस भुगतान को 17 नवंबर तक के लिए टालने की सूचना थी।

बायजू के पूर्व कर्मचारी ने कहा कि भुगतान में अभी भी देरी की जा रही है।

इस संबंध में बायजू को भेजे ई-मेल का जवाब नहीं मिला है।

हालांकि, कंपनी के एक सूत्र ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी के लिए तीन महीने का समय होता है और प्रत्येक चक्रण को पूरा करते हुए भुगतान पूरा किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड