जरुरी जानकारी | बायजू के मुख्य व्यवसाय का परिचालन घाटा 2021-22 में घटकर 2,253 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बायजू ब्रांड नाम के तहत काम करने वाली शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि उसके मुख्य व्यवसाय का परिचालन घाटा 2021-22 में घटकर 2,253 करोड़ रुपये हो गया है।
नयी दिल्ली, चार नवंबर बायजू ब्रांड नाम के तहत काम करने वाली शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि उसके मुख्य व्यवसाय का परिचालन घाटा 2021-22 में घटकर 2,253 करोड़ रुपये हो गया है।
कंपनी ने कहा कि एबिटडा या मुख्य व्यवसाय का परिचालन घाटा इससे एक साल पहले की अवधि में 2,406 करोड़ रुपये था।
कंपनी के मुख्य व्यवसाय में के12 पेशकश, अनुप्रयोग और ट्यूशन केंद्र शामिल हैं।
बायजू ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में उसके मुख्य व्यवसाय का राजस्व 2.3 गुना बढ़कर 3,569 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,552 करोड़ रुपये था।
बायजू के संस्थापक और समूह सीईओ बायजू रवींद्रन ने कहा, ''मुख्य व्यवसाय ने अच्छी वृद्धि का प्रदर्शन किया है, जो दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था भारत में शिक्षा प्रौद्योगिकी की क्षमता को रेखांकित करता है। मैं महामारी के बाद की दुनिया में सीखे गए सबक से भी प्रभावित हूं।''
उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में बायजू टिकाऊ और लाभदायक वृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।
कंपनी के वित्तीय आंकड़ों में उसके द्वारा किए गए सभी अधिग्रहणों का वित्तीय प्रदर्शन शामिल नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2023 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

