देश की खबरें | तीर्थ पुरोहितों के धरने को समर्थन देकर पूर्व कांग्रेस विधायक ने चढाया सियासी पारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गंगोत्री सीट पर संभावित उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड का विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहितों को अपना समर्थन देकर सियासी पारा चढा दिया है।

उत्तरकाशी / देहरादून, 30 जून गंगोत्री सीट पर संभावित उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड का विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहितों को अपना समर्थन देकर सियासी पारा चढा दिया है।

गंगोत्री उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मैदान में उतरने की प्रबल संभावना को देखते हुए सजवाण का यह कदम चुनावी अखाड़े में उनके ताल ठोंकने का संकेत माना जा रहा है। कांग्रेस सूत्रों का मानना है कि पार्टी की गंगोत्री सीट से सजवाण के उम्मीदवार बनाने की प्रबल संभावना है।

देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे गंगोत्री और यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों के धरने को समर्थन देते हुए सजवाण ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार को जनता सबक सिखएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘दो साल से चार धाम यात्रा बंद है लेकिन सरकार ने यात्रा से जुड़े लोगों को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार को जनता सबक सिखएगी।’’

पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा के गोपाल सिंह रावत ने कांग्रेस विधायक सजवाण को 9,610 मतों से पराजित किया था। लेकिन कैंसर से लंबी लडाई के बाद इस वर्ष अप्रैल में रावत की मृत्यु के बाद यह सीट रिक्त हो गई।

इस बारे में संपर्क किए जाने पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने माना कि मुख्यमंत्री रावत गंगोत्री सीट से उपचुनाव में मैदान में उतर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव आयोग चुनाव की घोषणा करे, हमारी पार्टी की उपचुनाव लड़ने की तैयारी पूरी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू