देश की खबरें | उपचुनाव के झटके ने सरकार को ईंधन पर से कर कम करने के लिये मजबूर किया : खादर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री यू टी खादर ने शनिवार को कहा कि हाल के उपचुनावों में मिली हार के बाद केंद्र और राज्य सरकारों को ईंधन की कीमतों पर कर में मामूली कमी करने के लिये बाध्य होना पड़ा है ।

मैंगलुरु, छह नवंबर कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री यू टी खादर ने शनिवार को कहा कि हाल के उपचुनावों में मिली हार के बाद केंद्र और राज्य सरकारों को ईंधन की कीमतों पर कर में मामूली कमी करने के लिये बाध्य होना पड़ा है ।

खादर ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमतों में मामूली कमी अस्थायी रूप से लोगों को शांत करने के लिए है जो भाजपा के शासन से नाराज हैं।

उन्होंने कहा कि अगर पेट्रोल की कीमतों को 70 रुपये तक पहुंचने में 70 साल लगते हैं, तो भाजपा सरकार को 100 रुपये का आंकड़ा पार करने में केवल सात साल लगे।

उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतें सरकार के नियंत्रण में नहीं होने का दावा करने वाली केंद्रीय वित्त मंत्री ने अब सरकार के दोहरे खेल का पर्दाफाश कर दिया है।

खादर ने कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए भी कदम उठाए।

वी डी सावरकर के नाम पर सुरतकल में एक चौक का नाम रखने के भाजपा विधायक भरत वाई शेट्टी के प्रस्ताव पर जारी विवाद पर, खादर ने कहा कि समय की जरूरत है कि सर्कल का नाम बदलने की बजाय सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\