देश की खबरें | उपचुनाव: दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट पर शिवसेना आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की पहले एक घंटे की गणना में पूर्व सांसद दिवंगत मोहन देलकर की पत्नी एवं शिवसेना उम्मीदवार कलाबेन देलकर आगे चल रही हैं।

सिलवासा, दो नवंबर दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की पहले एक घंटे की गणना में पूर्व सांसद दिवंगत मोहन देलकर की पत्नी एवं शिवसेना उम्मीदवार कलाबेन देलकर आगे चल रही हैं।

इस लोकसभा सीट के लिए मतगणना मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि तीन चरण की मतगणना पूरी होने के बाद कलाबेन देलकर 4800 मत के साथ आगे चल रही हैं, उन्हें अभी तक 12,268 वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेश गावित को 7,418, जबकि कांग्रेस के महेश ढोड़ी को 447 वोट मिले हैं।

इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। यह सीट अनुसूचित जाति के तहत आरक्षित है, जो केन्द्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के अधीन आती है।

उपचुनाव मौजूदा सांसद (निर्दलीय) मोहन देलकर की मृत्यु के कारण कराया गया।

मोहन देलकर ने 2019 चुनाव में भाजपा के मौजूदा सांसद नाटुभाई पटेल को 9001 मतों से मात दी थी। देलकर 23 फरवरी 2001 को मुंबई के एक होटल में मृत मिले थे।

अपने राजनीतिक करियर में वह भाजपा और कांग्रेस दोनों के सदस्य रहे, लेकिन 2019 में दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट से उन्होंने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\