देश की खबरें | उपचुनाव: गुजरात की आठ सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में आठ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, तीन नवम्बर गुजरात में आठ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गया।

अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। कोविड-19 के मद्देनजर अधिकारियों ने काफी तैयारी की है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में दुसरे चरण का मतदान जारी, पीएम मोदी-तेजस्वी यादव और चिराग पासवान सहित इन नेताओं ने ट्वीट कर की वोट करने की अपील.

उन्होंने बताया कि आठ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिये मैदान में कुल 81 उम्मीदवार हैं। इन सभी सीटों पर मतदाताओं की कुल संख्या 18 लाख 75 हजार है ।

उन्होंने बताया कि इन सभी सीटों के लिये कुल 3,024 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जो सामान्य चुनावों की अपेक्षा अधिक हैं। मतदान केन्द्रों पर एक समय पर 1,000 से अधिक मतदाताओं को आने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश: इंदौर में राज्य विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, मतदान केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन का किया गया इंतजाम: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा, ‘‘संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये हम सभी मतदाताओं को प्लास्टिक के दस्ताने उपलब्ध करायेंगे क्योंकि रजिस्टर पर हस्ताक्षर करते समय एवं ईवीएम के बटन को दबाने के दौरान उन्हें इसकी आवश्यकता होगी। मतदान केन्द्र में आने और वहां से जाने से पहले उनके हाथ ‘सैनिटाइज’ भी किए जाएंगे।’’

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 3,400 थर्मल गन्स, 41 हजार एन-95 मास्क, 82,000 ‘डिस्पोजेबल’ मास्क, 41,000 फेस शील्ड और इतनी ही संख्या में रबर के दास्तानों की खरीद निर्वाचन​ कर्मियों के लिये की गयी है ।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया का 900 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्ट किया जाएगा।

प्रदेश की जिन आठ सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है, उनमें अबदासा (कच्छ), लिम्बडी (सुरेंद्र नगर), मोरबी (मोरबी), धारी (अमरेली), गधाडा (बोटाड), करजन (वडोदरा), डांग (डांग) और कपराडा (वलसाड) शामिल हैं।

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने के कारण यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू