देश की खबरें | उपचुनाव: पायलट ने कहा, मप्र में कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिये चौहान ने चलीं चाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उप चुनाव के तहत राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट पर शनिवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि लोगों ने भाजपा के 15 साल के शासन के बाद मध्यप्रदेश में 2018 के विधानसभा आम चुनावों में कांग्रेस को वोट दिया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उप चुनाव के तहत राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट पर शनिवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि लोगों ने भाजपा के 15 साल के शासन के बाद मध्यप्रदेश में 2018 के विधानसभा आम चुनावों में कांग्रेस को वोट दिया था।

पायलट ने कहा, ‘‘हालांकि तीन बार मुख्यमंत्री (शिवराज सिह चौहान) रह चुके असंतुष्ट ही रहे और उन्होंने चालें खेलकर पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल कर ली।’’ हालांकि पायलट ने इस पर विस्तार से नहीं कहा।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 993 नए केस पाए गए, 32 की मौत: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि शिवराज की भाजपा सरकार ने किसानों के लिये कुछ नहीं किया है। पायलट ने दावा किया कि कृषि व्यवसाय से जुड़े सबसे अधिक लोगों ने मध्यप्रदेश में आत्महत्याएँ की हैं।

पायलट ने कहा कि केन्द्र के नए कृषि कानून मंडियों को बंद करने के लिये मजबूर कर देंगे जिसके परिणामस्वरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था समाप्त हो जायेगी और इस क्षेत्र में कॉरेपोरेट और उद्योगपतियों को नेतृत्व करने के लिये लाया जायेगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: जेपी नड्डा ने RJD पर साधा निशाना, कहा- बिहार से 20 लाख लोगों के पलायन की जिम्मेदार पार्टी 10 लाख नौकरियां कैसे देगी.

उन्होंने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने किसानों के फसल ऋण माफ कर दिये जबकि भाजपा ने नौकरियों व निवेश का वादा किया लेकिन इसके बजाय भाजपा मंदिर-मस्जिद, हिन्दू-मुस्लिम, चीन-पाकिस्तान-श्रीलंका के मुद्दे पर आ गयी।

सत्ता में वापसी के लिये चौहान द्वारा चालें खेलने के आरोप पर पलटवार करते हुए मध्यप्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि पायलट आधारहीन आरोप लगा रहे हैं जबकि कांग्रेस सरकार अपने अंतरविरोधों के कारण गिर गयी।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\