देश की खबरें | तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव; अपराह्न एक बजे तक 50.95 प्रतिशत मतदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है और लोग सुबह सात बजे से ही उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े हैं।
चेन्नई, 10 जुलाई तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है और लोग सुबह सात बजे से ही उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े हैं।
निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार अपराह्न एक बजे तक 50.95 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विक्रवांडी से द्रमुक विधायक ए पुघाझेंडी का गत छह अप्रैल को निधन होने के कारण यह सीट रिक्त हो गई थी इसलिए यहां उपचुनाव हो रहा है।
विक्रवांडी सीट पर कुल 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतगणना 13 जुलाई को की जाएगी।
उपचुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2.37 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.16 लाख पुरुष और 1.20 लाख महिलाएं शामिल हैं।
विक्रवांडी में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प्रत्याशी अन्नियूर शिवा, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) उम्मीदवार सी अंबुमणि और नाम तमिलर काची (एनटीके) प्रत्याशी के अबिनय के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं।
विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और उसकी सहयोगी देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) ने उपचुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पीएमके और नाम तमिलर काची (एनटीके) चुनाव में सत्तारूढ़ द्रमुक को शिकस्त देने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

